लखीमपुर हिंसा प्रकरण : मोहित, धर्मेन्द्र, रिंकू राणा चढ़े क्राइम ब्रांच के हत्थे, घटना के समय स्कार्पियो में थे तीनो सवार

फारुख हुसैन
लखीमपुर। लखीमपुर में हुई हिंसा मामले में स्कॉर्पियो सवार तीनो फरार आरोपी मोहित त्रिवेदी, धर्मेंद्र सिंह, रिंकू राणा को क्राइम ब्रांच टीम ने गिरफ्तार किया है। ये तीनों आरोपी घटना में सबसे पीछे चल रही स्कार्पियो में सवार थे। पीछे चलने वाली स्कॉर्पियो, मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा के करीबी रिश्तेदार की बताई जा रही। बताते चले कि तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में चार किसान, चार बीजेपी कार्यकर्ता, एक पत्रकार की मौत हो गई थी।












