जम्मू : सुरक्षा बलों और आतंकी के बीच जारी मुठभेड़ में अब तक सेना के एक जुनियर कमीशंड आफिसर सहित 5 जवान शहीद

निसार शाहीन शाह के इनपुट सहित शाहीन बनारसी
डेस्क। जम्मू के पूछ जिले में आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जम्मू में हमारे प्रतिनिधि निसार शाहीन शाह ने हमे फोन पर बताया है कि इस मुठभेड़ में भारतीय सेना के एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर और चार जवान अभी तक शहीद हो गए हैं।

उधर, सुरक्षाबलों ने कश्मीर संभाग में दो आतंकियों को मार गिराने में सफलता पाई है। एक आतंकी अनंतनाग और एक बांदीपोरा में मारा गया है। बांदीपोरा में मारे गए आतंकी की पहचान इम्तियाज अहमद डार के रूप में हुई। वह टीआरएफ (द रेजिस्टेंस फ्रंट) का आतंकी था, जो शाहगुंड में हुई नागरिक की हत्या में शामिल था।











