वाराणसी। आदमपुर पुलिस ने आज कैंट थाने में हुई धोखाधड़ी के वर्ष 2018 के एक मामले में वारंटी जमालुद्दीन खान उर्फ़ गुड्डू बीसी को आज गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गुड्डू पठानी टोला का रहने वाला है और उसके ऊपर धोखाधडी का मामला कैंट थाने में वर्ष 2018 से दर्ज है। उक्त प्रकरण में गैर ज़मानती वारेंट जारी हुआ था।
मामले में वादी मुकदमा उस्मान गनी का दावा है कि वर्ष 2018 में गुड्डू को एक कमरा दिया जिसपर उसने फर्जी दस्तावेजो के आधार पर कब्ज़ा कर लिया था और हमसे खाली करने के नाम पर 70 लाख की मांग कर रहा था। जिस सम्बन्ध में अदालत के आदेश पर मुकदमा कैंट थाने पर दर्ज हुआ था। उपरोक्त प्रकरण में अदालत में पेश न होने की स्थिति में गुड्डू पर गैर ज़मानती वारेंट जारी हुआ था। जिस आदेश के तामिल में आदमपुर चौकी इंचार्ज कुवंर अंशुमन सिंह ने गुड्डू बीसी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..