केन्द्रीय राज्य मंत्री “टेनी” का इस्तीफ़ा और उसके लड़के मोनू की नहीं हुई गिरफ्तारी तो किसान करेंगे बड़ा आन्दोलन – राकेश टिकैत

फारुख हुसैन / शाहीन बनारसी
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी काण्ड की चिंगारी ठंडी होने का नाम नहीं ले रही है। प्रियंका गाँधी की रिहाई के बाद राहुल गाँधी सचिन पायलट सहित वह लखीमपुर के लिए सीतापुर से निकल चुकी है। इस दरमियान लखीमपुर में चल रहे किसान आन्दोलन में और भी तेज़ी आने की सम्भावना प्रतीत हो रही है। लखीमपुर में किसानो का प्रदर्शन जारी है। किसान घटना के मुख्य आरोपी मंत्री के पुत्र मोनू की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है, तब तक हमारा आन्दोलन जारी रहेगा और यदि 6 से 7 दिन में हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो एक बड़ा आन्दोलन करने के लिए किसान बाध्य होंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि मृत किसानो को जो 45 लाख का मुआवजा दिया गया है, वह मात्र एक समझौता है। जो कार्यवाही चल रही है उसमे मंत्री की इस्तीफा और उनके बेटे की गिरफ्तारी मुख्य मांग है, और इससे कम में हम कोई बात नहीं करेंगे।











