लखीमपुर खीरी: अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर चंदौली में फूटा सपाइयों का गुस्सा, शुरू किया सड़क पर धरना

शाहीन बनारसी
चंदौली। लखीमपुर खीरी में रविवार को हुई हिंसा को लेकर किसानों से मिलने जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर सोमवार की सुबह से ही समाजवादी पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं और किसानों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है।












