मुठभेड़ में पकडे गये दोनों बदमाशो ने खोला 4 लुट की घटना, बिहार से बाइक द्वारा आते थे लुट करने

ए0 जावेद
वाराणसी। कल देर शाम सिगरा पुलिस, क्राइम ब्रांच और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम से मुठभेड़ में पकडे गये दोनों बदमाश मंजूर आलम और महताब आलम बिहार के भभुआ जिले से बाइक द्वारा चंदौली, वाराणसी और मिर्ज़ापुर जनपद में आकर लुट की घटना को अंजाम देकर बाइक से ही वापस बिहार भाग जाते थे। कल शाम को भी ये सिगरा क्षेत्र में एक स्कूटी सवार युवती की चेन लूटकर फरार हो रहे थे तभी घटना की जानकारी थाना प्रभारी सिगरा अनूप शुक्ला को होने पर उन्होंने इन बदमाशो का पीछा करना चालु कर दिया।

जिसके बाद जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और पुलिस के गिरफ्त में आ गये। पुलिस को बदमाशो के पास सिगरा क्षेत्र में लुटी हुई चेन बरामद हुई। एक बदमाश के पास से .32 की पिस्टल, 2 खोखा और 2 कारतूस बरामद हुआ। तथा दुसरे बदमाश के पास से एक अदद 315 बोर का कट्टा, उसकी नाल में फंसा एक कारतूस और एक अन्य कारतूस बरामद हुआ। दोनों बदमाशो के पास से बिना नम्बर की 1 अदद अपाचे बाइक भी बरामद हुई है।
दोनों बदमाशो की गिरफ्तारी के बाद अभी तक उन्होंने वाराणसी में हुई 4 लुट की घटना का खुलासा किया है। जिसमे 2 सिगरा क्षेत्र, 1 चितईपुर और एक रामनगर क्षेत्र में कारित किया था। पुलिस इनके अन्य आपराधिक मामलो की तफ्तीश में जुटी है। आज दोनों बदमाशो पर विधिक कार्यवाही करते हुए अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है।











