शाहजहाँपुर अदालत परिसर में अधिवक्ता की गोली मारकर दुस्साहसिक हत्या, शव के पास ही मिला अवैध तमंचा, देखे मौके की तस्वीरे

राकेश भटनागर के इनपुट सहित शाहीन बनारसी
बरेली. उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट होने के बावजूद भी अपराध थमने का नाम नही ले रहा है। रोज़-ब-रोज़ अपराधियों के हौसले बुलंद ही होते जा रहे है। इन हौसला बुलंद बदमाशो ने अब कोर्ट कचहरी परिसर को भी नही छोड़ा है और वहा पर भी बड़ी घटनाओं को अंजाम देने से बाज़ नही आ रहे है। ताज़ा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद शाहजहाँपुर का है जहा कोर्ट में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद भी एक अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दिया गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन में हडकंप का दौर शुरू हो गया। वकीलों ने अपने गुस्से का मुहाज़रा भी किया है।


बताया जाता है कि भूपेद्र प्रताप सिंह पिछले 2 वर्षो से बतौर अधिवक्ता कार्य कर रहे है। इसके पहले वह एक शिक्षक के रूप में काम करते थे। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र रिकार्ड रूम में किसी कागज़ चेक करने के लये गए थे। यहाँ ज्यादा लोगो की आमद नही रहती है। बताया जा रहा है कि भूपेंद्र सिंह पर भी 18 मुक़दमे पंजीकृत है। पुलिस को शव के पास 315 बोर का कट्टा प्राप्त हुआ है। घटना के बाद हर जगह तलाशी का अभियान चला मगर पुलिस को कोई सफलता हाथ नही लगी है। एसपी ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देते हुवे कई टीम का गठन किया है। घटना लगभग 12:15 बजे दोपहर की बताई जा रही है।











