उभांव थाना परिसर में मनाया गया संविधान दिवस

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाने में संविधान के 72 वर्ष पूरे होने पर थाना परिसर में कल शुक्रवार को संविधान दिवस मनाया गया। उभांव इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय संविधान की भावना को सर्वोपरि रखने की शपथ दिलाई गई। संविधान की 72 वीं वर्षगांठ पर थाने परिसर में संविधान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सीयर चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह, सबइंस्पेक्टर राघव राम यादव, अशोक कुमार, राजेश कुमार, मदन लाल के अलावा का0 भानु, इब्राहिम, रामप्रकाश, कन्हैया यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।











