कच्ची शराब की तलाश में उभाव पुलिस ने किया ईट भट्ठों पर जमकर छापेमारी

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। बिहार में शराब बंदी के बाद भी जहरीली शराब से 33 लोगों की मौत का असर अब बलिया जनपद के बिल्थरारोड में देखने को मिला है। उभांव इंस्पेक्टर ने अपने हमराहीयो के साथ शनिवार को क्षेत्र के ईंट भट्ठे पर एक साथ छापेमारी की। जिसमें कही भी शराब या शराब बनाने का उपकरण बरामद नही हुवा है। एक साथ छापेमारी से ईंट भट्ठा पर हड़कंप मच गया। पुलिस की माने तो इस दौरान कही भी अवैध शराब नहीं मिली।












