अवैध रूप से भारत में रह रही बांग्लादेशी महिला एवं उसका पति चढ़ा मऊ पुलिस के हत्थे

आसिफ रिज़वी
मऊ। मऊ पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब फर्जी दस्तावेजो के सहारे भारत में रह रही एक बांग्लादेशी नागरिक महिला व उसके कथित पति को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उक्त दंपत्ति के पास से महिला का 2 फर्जी पासपोर्ट, फर्जी आधार कार्ड, बैंक पासबुक तथा विवाह सम्बंधित फर्जी शपथ पत्र बरामद किया। उक्त गिरफ्तार अभियुक्तों की शिनाख्त बतौर गुलशन राजभर पुत्र श्रवण राजभर निवासी युसुफपुर दांडी थाना कोपागंज तथा बांग्लादेश के निवासिनी सोना राजभर उर्फ़ फरजाना खातून के रूप में हुई।

कड़ाई से पूछताछ के दौरान महिला द्वारा बताया गया कि वह जार्डन में नौकरी करती थी। इसी दरमियान सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी दोस्ती उक्त गुलशन कुमार से हो गयी तथा दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे। एक दूसरे से बात करके माह अक्टूबर 2020 में युवती अपने मुल्क बांग्लादेश से नाव के द्वारा भारत के पश्चिम बंगाल आ गयी तथा वहां से बस से कोलकाता आयी। जहां पर गुलशन मेरा इंतजार कर रहा था। फिर दोनों गुलशन के गांव आ गये और दोनों ने मिलकर यहां का फर्जी आधार कार्ड सोना राजभर पत्नी गुलशन राजभर के नाम से बनवाया फिर दोनों विवाह सम्बन्ध नोटरी शपथ पत्र बनवाये और एस0बी0आई0 बैक में खाता भी खुलवाया। इस सम्बन्ध में पुलिस समबन्धित धाराओ में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर रही है।











