कानपुर : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, हिस्ट्रीशीटर की हुई थी निर्मम तरीके से हत्या, सिर की हड्डियाँ कर दी गई थी मारकर चकनाचूर

मो0 कुमेल
कानपुर। हिस्ट्रीशीटर विजय सिंह की हत्या बड़े ही निर्मम तरीके से की गई थी। उसके सिर पर हत्यारों ने तब तक लाठी-डंडों व ईंट से वार किए, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। उसके सिर की हड्डी चकनाचूर हो गईं। यह खुलासा सोमवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ। इससे स्पष्ट होता है कि आरोपियों का मकसद हत्या करना ही था। जूही के मिलिट्री कैंप कच्ची बस्ती निवासी विजय सिंह की शुक्रवार रात हत्या कर शव तीस फीट गहरे मेनहोल में फेंक दिया था। रविवार को परिजनों ने हत्यारोपियों को दबोच लिया।।












