कोहरे के कारण तेज रफ्तार बुलेट ट्रैक्टर ट्राली से टकराई एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से हुआ घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी जिले के तराई में मौसम के बदलने के साथ-साथ तेज कोहरा पढ़ना शुरू हो गया है जिसको लेकर अब दुर्घटनाएं बढ़ने की संभावनाएं लगातार बढ़ रही हैं वहीं एक बार फिर बीती देर रात तेज कोहरे के चलते एक तेज रफ्तार बुलेट बाइक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई तो वही दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही आनन-फानन में मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायल युवक को एंबुलेंस से पलिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया तो वहीं दूसरे युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।वही घटनाशकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।











