दुल्हे राजा का होने वाला था फेरा, तभी पुलिस के साथ पहुची पहली पत्नी और निकल गई दूल्हा राजा की बरात

तारिक खान / मोहम्मद कुमेल
जालौन। जनपद जालौन के एट क्षेत्र में एक मंडप पर पुरोहित के मंत्रोचारण हो रहे थे। दूल्हा सजा धजा मौजूद था। फेरों के लिए सिर्फ दुल्हन आ रही थी। लोगो को इंतज़ार उस शुभ लम्हे का था जब दोनों फेरे लेंगे। रिश्तेदार नातेदार सभी उपस्थित थे। दुल्हन आ ही रही थी कि अचानक एक महिला के साथ आई पुलिस और दुल्हे राजा की दूसरी बारात निकाल डाली। महिला ने आते ही दुल्हे के तरफ इशारा किया तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया। मौके पर हंगामा होने लगा। किसी के कुछ नही समझ आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है।

इस दरमियान दूल्हा रहा के पिता और जीजा ने थोडा खुद को नेता बनने की कोशिश करना शुरू कर दिया। महिला को ही बोलने लगे। पुलिस ने पहले तो ठन्डे दिमाग से समझया मगर दोनों के दिमाग सातवे आसमान पर थे। फिर पुलिस ने थोडा सख्ती दिखाई और दुल्हे राजा के जीजा और पिता को भी गिरफ्तार कर लिया और तीनों को लेकर एट थाने आ गई।











