पलिया के मदीना मस्जिद के पेश इमाम ने संस्था जमीयत उलमाये हिंद की ओर से बाढ़ पीड़ितो में वितरित किया खाद्य सामग्री और दिया आर्थिक मदद

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में बीते दिनों लगातार हो रही बारिश के बाद जिले के 340 से ज्यादा गावों में बाढ़ ने जमकर अपनी तबाही मचाई है। इस बाढ से लोगों का जमकर नुकसान भी हुआ है। वही अब उनकी भूखे मरने की नौबत आ गई है। जिसको देखते हुए शासन प्रशासन व समाजसेवी बाढ़ पीड़ितों की मदद करते नजर आ रहे हैं।

वही बातचीत के दौरान मुफ्ती अब्दुल गफ्फार ने बताया कि हमारी संस्था हमेशा गरीबों और मजदूरों की मदद करती है। साथ ही इसमें सभी धर्मों को बराबर समझा जाता है और उनकी मदद की जाती है। चाहे फिर उसमें हिंदू, मुस्लिम, सिख हो या इसाई या अन्य लोग शामिल हो।











