फतेहपुर : रेलवे ट्रैक पार करते समय बाइक सवार जीजा साले की ट्रेन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत

आफताब फारुकी
फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र स्थित मालवा रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन अंडर पास पर रेलवे ट्रैक पार करते समय दो बाइक सवार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जीआरपी ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक दोनों युवक आपस में जीजा साले बताये जा रहे है।

ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय रामचंद्र व रिश्ते के साले बिंदकी कोतवाली के महमूदपुर निवासी 20 वर्षीय संदीप कुमार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन चालक की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।











