बम्बहनपुर के कई मझरों में बौधिया कलां के ग्रामप्रधान ने बाढ़पीड़ित परिवार को तहसील प्रशासन के द्वारा मुहैया करवाई राहतसामग्री

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले में बीते दिनों बाढ़ ने जिले के सैकड़ो ग्रामों में जमकर तबाही मचाई थी। जिसको लेकर ग्रामीणों का काफी नुकसान हुआ था और उनकी भूखों मरने की नौबत आ गई थी। जिसको देखते हुए समाजसेवी के साथ-साथ शासन प्रशासन भी लगातार बाढ़ पीड़ितों को सुविधाएं मुहैया करवाता नजर आ रहा है।

जिससे कि लोगों को खाने पीने की इस समस्या से जूझना ना पड़े और वह अपना व अपने परिवार का पेट भर सके। वही ग्राम प्रधान के इस सराहनीय कार्य के लिए लोग उनके प्रशंसा करते नजर आ रहे हैं।











