भेष और पहचान बदलने में माहिर शातिर मोंटी चढ़ा वाराणसी एटीएस के हत्थे

ए जावेद/शाहीन बनारसी
वाराणसी। वाराणसी एटीएस के हाथ कल रविवार को शातिर बदमाश वाराणसी के लहरतारा बौलिया निवासी माइकल यादव उर्फ मोंटी हत्थे चढ़ गया है। धन दोगुना करने के बहाने जाली नोट देकर ठगी, लूट और अंडरवर्ल्ड से ताल्लुकात का हवाला देकर लोगों को डराने वाले माइकल सिंह उर्फ मोंटी की वाराणसी के एक कारोबारी से जल्द ही उसकी मीटिंग होने वाली थी। मोंटी की एक एक गतिविधि पर नज़र रखने वाली वाराणसी एटीएस ने इस मीटिंग के पहले ही एटीएस ने आरोपी को उसके घर से ही दबोच लिया।

यूपी एटीएस के मुताबिक माइकल यादव उर्फ मोंटी मार्च 2019 में अपनी बहन रीना के मुंबई के थाणे के गोयल प्लाजा स्थित घर गया था। वहां उसकी मुलाकात ब्याज पर रुपए देने वाले सचिन से हुई। सचिन ने मोंटी को ब्याज पर रुपये देने और धन दोगुना करने की तरकीब बताई। इसके बाद दोनों साथ में मिलकर काम करने लगे। मोंटी ने अब तक कई लोगो को धन दूना करने और जाली नोट के कारोबार के लालच से ठगा है। मोंटी खुद को अंडरवर्ल्ड का करीबी बता कर लोगो पर धौंस भी जमा लेता था। एटीएस मोंटी की और भी कुंडली खंगाल रही है।











