मुज़फ्फरनगर : हाईवे के बेख़ौफ़ बदमाशो ने फिर बरसाई गोलिया, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल

राकेश भटनागर
मुज़फ्फरनगर। मुज़फ्फरनगर स्थित दिल्ली-दून हाइवे बेख़ौफ़ बदमाशो का अड्डा बनता जा रहा है। अगर ये कहा जाए कि बेख़ौफ़ बदमाशो की चारागाह ये हाईवे बन चूका है तो कोई अतिश्योक्ति नही होगी। महज़ 48 घंटो के भीतर ही एक बार फिर इस हाईवे के बेख़ौफ़ बदमाशो ने गोलियां बरसा कर एक बाइक सवार युवक की हत्या कर दिया जबकि साथ में जा रहा दूसरा युवक गभीर रूप से घायल हो गया है।

हाइवे पर एक बार फिर गोलियां गरजने की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बदमाशों की तलाश किया, लेकिन उनका सुराग नहीं लगा। हाईवे पर दो दिन के भीतर फायरिंग की यह दूसरी घटना हुई है। इससे पहले छपार क्षेत्र में बाइक सवार अर्पित गोयल की चार गोलियां मारकर हत्या की गई थी, जिसमें पुलिस अभी तक खाली हाथ है।











