शोक : नहीं रहे मशहूर इतिहासकार बाबासाहेब पुरंदरे, 99 साल की उम्र में कहा इस दुनिया को अलविदा

तारिक खान
डेस्क। जाने-माने इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का आज सोमवार की सुबह देहांत हो गया है। उन्हें बाथरूम में गिर जाने के बाद शनिवार को पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहा हालात गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अस्पताल प्रशासन ने आज सुबह उनके मृत्यु की पुष्टि किया है। वह 99 वर्ष के थे। बाबासाहेब पुरंदरे के चाहने वालो में उनके मौत की सुचना मिलने पर शोक की लहर फ़ैल गई है।

बाबा पुरंदरे के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “बाबासाहेब का काम प्रेरणा देने वाला था। मैं जब पुणे दौरे पर गया था तो उनका नाटक जनता राजा देखा, जो कि छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित था। बाबासाहेब जब अहमदाबाद आते थे, तो भी मैं उनके कार्यक्रमों में हिस्सा लेने जाता था।”











