छठ पूजा में आया 8 वर्षीय बालक बिछड़ गया था परिजनों से,सीयर चौकी इंचार्ज के प्रयास ने मिलाया बिछड़े को अपनो से

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। स्थानीय नगर छठ पूजन से लौटने के बाद परिजनों से बिछड़े 8 वर्षीय (मन्द बुद्धि) बालक को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द किया। बिछड़े बालक के परेशान परिजनों ने काफी खोजबीन किया। एक घण्टे बाद पुलिस चौकी सीयर में बच्चे की जानकारी होने पर बालक के पिता के चौकी में पहुंचने पर पुलिस ने सुपुर्द किया।

परिजनों का पता नही चलने पर ले जाकर पुलिस चौकी सीयर में पहुँचा दिया। लगभग एक घण्टे बाद बालक के परिजन घर मे न देख कर आवाक हो गए और खोजबीन करने लगे। किसी के द्वारा बच्चे की चौकी सीयर में होने की सुचना पर परिजन चौकी में पहुँच गये। मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी सुरज सिंह, सिपाही अंकुर वर्मा ने बच्चे के पिता को लिखा पढ़ी के बाद सुपुर्द कर दिया।











