नेता जी के फ़्लैट को किराय पर लेकर हो रहा था देह व्यापार, पुलिस की छापेमारी में संचालिका सहित आठ महिला और पांच पुरुष गिरफ्तार, व्हाट्सएप पर फोटो भेज कर चलता था कारोबार

सरताज खान
गाज़ियाबाद। रिहायशी इलाके में चल रहे देह व्यापार के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जब एक छापेमारी में साहिबाबाद स्थित शालीमार गार्डन आवासीय क्षेत्र में तीन फ्लैटों के अंदर चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने सफल खुलासा किया है। देह व्यापार के लिए व्हाट्सएप का सहारा लिया जाता था। पुलिस पूछताछ में ये बाते निकल कर सामने आई है। वही इस पुरे सिंडिकेट को एक महिला द्वारा संचालित किया जा रहा था। पुलिस छापेमारी में मौके से संचालिका समेत आठ महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक फ्लैट एक राजनीतिक पार्टी के नेता का बताया गया है। पुलिस उसका पता लगाने में जुटी है।

साहिबाबाद थाना प्रभारी नागेंद्र चौबे का कहना है कि मालिकों ने किराए पर फ्लैट देने से पहले महिला का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं कराया था। पुलिस को शक है कि इस धंधे में अन्य लोग भी जुड़े हुए थे। महिला संचालक से पूछताछ चल रही है। वही इनमें से एक फ़्लैट एक राजनैतिक पार्टी के नेता का होना बताया जा रहा है। पुलिस नेता जी की तलाश कर उनसे पूछताछ करने की कोशिश में लगी है।











