अमरजीत चौधरी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया, प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया ज़ोरदार स्वागत

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा क्षेत्र के महुआतर गांव निवासी अमरजीत चौधरी को लोहिया वाहिनी का राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य बनाये जाने के बाद शनिवार को कृषक एक्सप्रेस से गृहक्षेत्र बिल्थरारोड प्रथम आगमन पर सपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर गर्म जोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

उसके बाद लाव लश्कर के साथ काफिला क्षेत्र में भ्रमण करने के बाद उभांव मार्ग स्थित पूर्व विधायक पासवान के आदित्य मैरेज स्थित आवास पर समाप्त हुआ। जहाँ पर नवागत सदस्य अमरजीत चौधरी का एक समारोह में जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक गोरख पासवान, इरफान अहमद, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव, रुद्र प्रताप यादव, भीम प्रसाद, प्रमोद यादव, रामलखन, श्यामनारायण, आफताब, रामाश्रय यादव, अमन बरनवाल, शैलेन्द्र, अनिल यादव, सोनू यादव, गौरव शंकर यादव, आदि लोग मौजूद रहे।











