कबड्डी में सिंहपुर और खो-खो में बगदौदी बाँगर ने बाजी मारी

समीर मिश्रा
कानपुर। विकास खंड स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता ब्लाक कल्याणपुर कम्पोजेटि स्कूल मंधना में शुरू हुए। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता में कल्याणपुर ब्लाक के छात्र और छात्राओं ने अपने प्रदर्शन से स्कूलों का नाम रोशन किया। दौड़, कबड्डी, लंबीकूद, ऊंची कूद, खो-खो में उन्होंने पूरा दमखम दिखाया।

विजेता खिलाड़ियों को खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश कुमार श्रीवास्तव ने प्रतीक चिन्ह और मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर योगेन्द्र कुमार सिंह जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल, अवधेश शर्मा, आशुतोष निगम, शालिनी रणंजय सिंह, राजा भानु प्रताप द्विवेदी, जरियाब अहमद,सचिन श्रीवास्तव, नेहा अभिषेक सिंह, निगम, अंजू यादव, नीलम यादव, अमित चौहान, आनंद द्विवेदी, अभय सिंह, आदि शिक्षक उपस्थित रहे।











