जौनपुर : चाचा-चाची ने ही सगी बहनों की कर डाली हत्या, दोहरे हत्याकांड से थर्राया जौनपुर

ए जावेद (इनपुट : अनुराग पाण्डेय)
वाराणसी। दोहरे हत्याकांड से जौनपुर जनपद में हडकंप मच गया है। विवादित जमीन पर शौचालय बनाने को लेकर चाचा-चाची ने दो सगी बहनों की धारदार हथियार से हमला कर कर दलाई है। मृतक सगी बहनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपी पति पत्नी को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही शुरू कर दिया है। घटना को लेकर आसपास के गाँवों में खौफ का माहोल कायम हो गया है। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हमले में शिवशंकर की बेटी पूर्णिमा पांडेय (25) और छोटी बहन अंतिमा पांडेय (21) की मौत हो गई। दोनों बहनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। इसके बाद दोनों आरोपी पति-पत्नी फरार हो गए। मामले की जानकारी होती ही पुलिस अधिकारी पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके साथ ही कंट्रोल रूम को सूचित किया गया, जिसके बाद जिले के अधिकारी भी घटनास्थल की ओर रवाना हो गए हैं।











