बेल्थरा रोड : बैंको में चला सघन चेकिंग अभियान

उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड(बलिया)। क्षेत्र में अपराध व अपराधियों की रोकथाम के लिए आज सोमवार को सीयर चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह हमराही संग नगर स्थित बैंको व एटीएम का निरीक्षण कर स्कीम 8 के तहत नगर के श्याम सुंदरी बालिका इंटर कॉलेज, दयानंद इंटर कॉलेज, जी एम0 ए0 एम0 इंटर कॉलेज के आस-पास बिना वजह घूमने वालो से पूछताछ की तथा वहां की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने बैंक के सीसीटीवी कैमरे को चेक करने के साथ-साथ ही वहां तैनात गार्ड को सुरक्षा के आवश्यक टिप्स दिया। इस अभियान में चौकी प्रभारी अखिलेश नारायण सिंह के साथ कांस्टेबल राम प्रकाश यादव, प्रेम पटेल, इब्राहिम, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।











