अंतर्राष्ट्रीय साउथ एशियन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

समीर मिश्रा

कानपुर। कानपुर में हैपकिड़ो बॉक्सिंग एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय साउथ एशियन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय साउथ एशियन खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता नेपाल के काठमांडू में संपन्न हुई। जिसमें पांच देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। पकिडो बॉक्सिंग में अपने प्रदेश के आठ खिलाड़ियों ने प्रदेश व देश का नाम रोशन किया। बीजेपी के किसान मोर्चा व प्रदेश मंत्री राहुल सिंह और चंदेल रोहित सिंह ने बच्चों को सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया।

उत्तर प्रदेश के महासचिव आजाद सिंह ने बताया कि 26 से 28 नवंबर को नेपाल के काठमांडू में प्रतियोगिता संपन्न हुई। जिसमें अपने कानपुर के सात खिलाड़ी व एक खिलाड़ी भदोही जिला से प्रतिभागी हुए। इसमे शिखा सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी सिंह का अच्छा प्रदर्शन रहा। शहनाज बानो ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

अभिलाषा शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, तो वही आकाश कुमार यादव जिला भदोही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नफीस अहमद का अच्छा प्रदर्शन रहा। मयंक मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विवेक गुहा का अच्छा प्रदर्शन रहा। इस दौरान पदाधिकारी विक्रम दुबे अजय सिंह, अरविंद कुमार सिंह, अंकित रावत, नफीस अहमद व शिवम शुक्ला ने माल्यार्पण कर खिलाड़ियों का स्वागत किया।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *