आपका साथ मिटाएगा अपराध, कानपुर पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने छेड़ी मुहिम

मो कुमेल
कानपुर पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने संगठित अपराध के खिलाफ मुहिम शुरू कर दी है। जिसके लिए पुलिस आयुक्त असीम अरुण हर गली मोहल्ले में सभाएं कर रहे। इसी क्रम में आज थाना बेकनगंज अंतर्गत बाज़ार में पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने सभा की और लोगो से अपील की अपने आस पास हो रहे संगठित अपराध की जानकारी 112 पर दे। ताकि शहर से अपराध का खात्मा हो।

वहीं पुलिस आयुक्त ने मीडिया की सरहाना किया। एसीपी अनवरगंज अकमल खान, बेकनगंज प्रभारी निरीक्षक नवाब अहमद सहित सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद रहे। लोगो ने पुलिस आयुक्त को विश्वास दिलाया कि सब मिलकर अपने आसपास हों रहे अपराधों का खात्मा करेंगे।











