खेत में निकला बीस फुट का अजगर, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के संपूर्णानगर वन रेंज में रिहायशी इलाके के नजदीक खेत में भारी-भरकम अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों से भटककर लगभग बीस फुट का भारी-भरकम अजगर संपूर्णानगर वनरेंज के ग्राम मंहगापुर में किसान सुखदेव सिंह के खेत में आ गया।

वहीं वन दरोगा राकेश कुमार ने बताया कि वन्य जीव भोजन की तलाश में अक्सर दुधवा के जंगलों से निकलकर रिहायशी इलाकों में आ जाते हैं। इसी के चलते रिहायशी इलाके के नजदीक यह अजगर आ गया था जो कि लगभग 20 फुट का था, जिसे हम लोगों ने रेस्क्यू कर परसपुर के जंगल में सुरक्षित ले जाकर छोड़ दिया है।











