गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस ने परिजनों को लौटाई खुशियां

सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। विगत दिनों थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र के गांव इलाइचीपुर से गायब हुए बच्चे को सकुशल बरामद कर पुलिस ने उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पीड़ित परिजनों ने घटना के मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जब परिजनों को उनका बच्चा सकुशल मिल गया तो उनके बीच खुशी की लहर दौड़ गई है।

थाने में मामला दर्ज करने के बाद से पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई थी। तलाश में जुटी पुलिस को जब बच्चा सकुशल मिल गया तो पुलिस ने बच्चे को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। बच्चे को पाकर खुशी से गदगद परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की भूरी-भूरी प्रशंसा की है।











