ड्राइवर की लापरवाही से ट्रक पलटा, 1 मजदूर की मौत 6 गंभीर रूप से घायल

सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। शनिवार की देर रात लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की इंदिरा पुरी कोलोनी दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर स्थित बिल्डिंग मटेरियल कारोबारी के यहां डस्ट उतारते समय ओवरलोडेड 10 टायरा पलट जाने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अन्य 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाते हुए घायलों को पड़ोसियों की मदद से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहाँ 2 लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।

चीख-पुकार की आवाज सुनकर वहा दौड़कर पहुंचे आस-पास के लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला मगर जब तक एक 26 वर्षीय कासिम की मौत हो चुकी थी जबकि सरफराज, युसूफ, राशिद, आदिल, आरिफ व फैजुल सहित छह मजदूर घायल हो गए।सभी घायलों को पुलिस की मदद से लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जिनमे शामिल सरफराज 35 व युसूफ 27 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के संदर्भ में मुकदमा दर्ज कर पुलिस फरार अज्ञात चालक की तलाश में जुटी है











