गाज़ियाबाद (लोनी): अवैध असलहे और मादक पदार्थ सहित एक युवक गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। गुरुवार को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की परमहंस बिहार कॉलोनी से एक युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व 170 ग्राम अल्प्राजोलम (मादक पदार्थ) बरामद करने का दावा किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पूछताछ के दौरान युवक ने अपना नाम रोबिन उर्फ सीटू पुत्र स्व0 ओमपाल निवासी गांव जमाना, बिनौली बताया है। पकडे गये अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।











