नौगंवा में अज्ञात कारणों के चलते रूई फिल्टर मशीन में लगी आग से मचा हड़कम्प, हजारों रुपए का हुआ नुकसान

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की कोतवाली पलिया क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते रूई फिल्टर मशीन में आग लगने से हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। दरअसल, घटना पलिया कोतवाली क्षेत्र के नौगवा कस्बे की बताई जा रही है, जहां इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे कस्बा निवासी रियाजुद्दीन पुत्र बाबू काफी वक्त से जीविकोपार्जन के लिये रूई फिल्टर मशीन लगाकर रजाई व गद्दे भरने का कार्य किया करता था।












