वसीम की हयात में शरीक हुई यास्मीन, मुबारक हो की सदा से गूंज उठा “कुशवाहा लान”

तस्लीम अहमद
वारणसी। वाराणसी के मशहूर कारोबारी शमीम कुरैशी के पुत्र वसीम की हयात में यास्मीन शामिल हो गई है। कल बृहस्पतिवार रात कज्जाकपूरा स्थित “कुशवाहा लान” में आयोजित एक शादी समारोह में वसीम का अक्द यास्मीन के साथ मस्जिद दो नीम कंगुरा के शाही इमाम हाफिज नसीम ने करवाया।

निकाह दो नीम कंगुरा के शाही इमाम हाफ़िज़ नसीम द्वारा किया गया। क़ाज़ी हाफ़िज़ नसीम के सवाल पर जैसे जी वसीम ने “कबूल है” कहा पूरा लान मुबारक हो कि सदा से गूंज उठा। शादी कार्यक्रम में आने वाले सभी लोगो ने वसीम को शादी की मुबारकबाद दिया। निकाह के बाद दावत-ए-ताम हुई और सभी बारातियों ने खाना खाया। देर रात यास्मीन रुखसत होकर अपने शौहर वसीम के घर पहुची और घर वालो ने घर में आने वाली बरकत का इस्तकबाल किया।










