आदित्य लान्गहे हुए डीसीपी वरुणा, विक्रांत वीर को सुरक्षा और अभिसूचना का मिला चार्ज, आईपीएस आदित्य के प्रमोशन पर वाराणसी कमिश्नर ने कहा “कान्ग्रेचुलेशन”

शाहीन बनारसी
वाराणसी। शासन ने अज सुबह बुधवार को आधा दर्जन आईपीएस ऑफिसर के तबादले किये है, जिनमे वर्ष 2016 बैच के गोपाल कृष्ण चौधरी को लखनऊ और आदित्य लान्गहे को वाराणसी अपर पुलिस आयुक्त बनाया है। इस क्रम में वाराणसी कमिश्नरेट के 2 आईपीएस अफसरों के तबादले करते हुए डीसीपी वरुणा विक्रांत वीर को सुरक्षा और अभिसूचना का चार्ज दिया गया है, जबकि आदित्य लान्गहे को डीसीपी वरुणा बनाया गया है।

इस क्रम में प्रमोशन पाए हुए आदित्य लान्गहे को वाराणसी पुलिस कमिशनर एसतीश गणेश ने अपने कार्यालय में उनके कंधो पर स्टार लगा कर उनके प्रमोशन की बधाई दिया।











