कल है सलमान खान का 56वां जन्मदिन, बीती रात ही सलमान को काट लिया था सांप ने, जाने घटना से जुड़ी पूरी जानकारी

तारिक़ खान
डेस्क। बिग बॉस को होस्ट करने वाले सलमान खान की मूवी ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। रिकार्ड तोड़ सफलता पाने वाली “अंतिम द फाइनल ट्रुथ” की सफलता से पूरा फिल्म जगत उत्साह में है। आज सलमान से सम्बन्धित खबर ये नही है। कल रात सलमान खान को सांप ने काट लिया था। बिना ज़हर वाले सांप के काटने से सलमान को किसी तरीके का कोई खतरा फिलहाल नही है। मगर 7 घंटे अस्पताल में रहने के बाद डाक्टरों ने उन्हें बेड रेस्ट की सलाह दिया है।

अस्पताल में हुए इलाज के बाद अभिनेता सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट चुके हैं। अब सलमान की हालत ठीक बताई जा रही है। बताते चले कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पनवेल फार्म हाउस में काफी समय बिताते हैं ये उनकी पसंदीदा जगहों में से एक है। अभी हाल ही में सलमान खान ने पनवेल स्थित फार्म हाउस में लंबा वक्त बिताया था।











