तस्करी हेतु ले जाया जा रहा तंबाकू व यूरिया खाद की बड़ी खेप के साथ 7 महिला और 1 पुरुष गिरफ्तार

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही है। जिसके चलते आए दिन तस्कर तस्करी के सामान सहित पकड़े भी जाते हैं। वहीं जहां पहले तस्करी केवल पुरुषों के द्वारा ही की जाती थी लेकिन अब महिला तस्कर भी तस्करी करती दिखाई दे रही है। जिसका खुलासा तब हुआ जब भारत से नेपाल तस्करी कर भारी मात्रा में तंबाकू व यूरिया खाद लेकर जा रहे महिला व पुरुष तस्करों को एसएसबी ने गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के पास से 44 बोरी यूरिया खाद व 450 तंबाकू के पैकेट बरामद हुआ है। वही पकड़ी गयी महिला व पुरुष तस्कर ने अपना नाम शांती तमांग पत्नी धनबहादुर तंमाग, गीता तमांग पत्नी सजंन तमांग व ठुली माया तमाग॔ पत्नी सैला तमागं, लीला तंमाग पत्नी लाल सिंह, ठुली माया तंमाग, लाल बहादुर तंमाग, शलीना तंमाग पुत्री मयला तंमाग व सीता तमांग पत्नी रामबहादुर तंमाग ग्राम बस्ती पोस्ट आई बीआरडी जिला कंचनपुर नेपाल बताया।
वही एक पुरुष भारतीय है। जिसका नाम अजय गुप्ता उर्फ भोला पुत्र रविंद्र गुप्ता ग्राम बसई पोस्ट थाना संपूर्णानगर बताया जा रहा है। पकड़े गए सामान की कुल कीमत 1 लाख 25 हज़ार रूपये से ऊपर बताई जा रही है। जिसके बाद एसएसबी ने पकड़े गए सामान को कागजी कार्यवाही करते हुए पलिया कस्टम के सुपुर्द कर दिया है।











