“नासिर” की हयात में शरीक हुई “तलत,” जश्न-ए-शादी, खाना आबादी में शामिल हुवे शहर के मानिंद लोग

शाहीन बनारसी
वाराणसी। स्व0 मुस्तफा खान जो भीख शाह गली के रहने वाले थे, के परिवार की शहर के मानिंद और संभ्रांत परिवार में गिनती होती है। उनके कुल के चश्म-ओ-चराग नासिर के हयात में तलत अब शरीक हो चुकी है। एक समारोह में दोनों दांपत्य सूत्र में बंधे और जैसे ही नासिर ने क़ाज़ी द्वारा पूछे गए सवाल “क्या निकाह कबूल है” पर अपनी रजामंदी देते हुवे “कुबूल है” कहा पूरा एमजे लाँन का हाल मुबारक हो की सदा से गूंज उठा।

तहजीब-ओ-तरबियत अपने वालदैन और अपने चाचा हाजी महमूद से हासिल करने वाले नासिर की गिनती “झामे” के उत्तर प्रदेश में बड़े कारोबारियों में होती है। शादी समारोह में शहर के अधिवक्ता, मानिंद लोग, कारोबारी, समाजसेवक और पत्रकार उपस्थित थे। इस मौके पर जियाउद्दीन खान,अधिवक्ता बदरुद्दीन खान, मुर्तुजा खान, मसूद खान, आरिफ खान, आमिर खान, तारिक, जावेद, राशिद, एड0 मोहियुद्दीन रॉकी, खुर्शीद, ग्यास, असलम, अकबर, इरफ़ान, हम्माद, उमर, हाजी शहीद, इमरान खान आदि लोग शामिल थे।











