मदर टेरेसा स्कूल परिवार के द्वारा मीठा दुग्ध एवं चॉकलेट बच्चो में की गई वितरित

समीर मिश्रा
कानपुर। मदर टेरेसा स्कूल परिवार केशव नगर के फाउंडर मेम्बर स्व श्रीमती श्यामामान सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर आम जनमानस और बच्चो को चॉकलेट एवं दुग्ध वितरण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुख्य अतिथि कृष्णमणि देव सिंह टिल्लू ठाकुर के द्वारा नमन कर किया गया।

मिष्ठान दुग्ध वितरण के बाद मौजूद गणमान्य लोगों के द्वारा संगोष्ठी एवं श्रद्धांजलि सभा आयोजित हुई। इस मौके पर मुख्य रूप से कृष्णमणि देव सिंह, टिल्लू ठाकुर, प्रिंसिपल रेनू सिंह, ऋषभ देव सिंह, सौम्या गुप्ता, कल्पना गौड़, लल्ला त्रिवेदी, अरून पाठक, नवीन शुक्ला सहित काफी ताय्दात में पदाधिकारी मौजूद रहे।











