महाराष्ट्र : पालघर पुलिस ने 21 हज़ार किलो गौमांस सहित राजेंद्र और रंजित को धर दबोचा

आदिल अहमद
महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के पालघर इलाके स्थित कासा क्षेत्र में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्ज़े से 21 हज़ार किलो गोमांस बरामद किया है। पकडे गए गोमांस की कीमत 20 लाकह से अधिक बताई जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपी राजेंद्र और रंजीत कुमार तमिलनाडु के रहने वाले है जो एक कंटेनर में गोमांस लेकर ठाणे जा रहे थे।

उन्होंने कहा कि वाहन से 20 लाख रुपये मूल्य का कुल 21,018 किलो गोमांस जब्त किया गया, उन्होंने कहा कि अवैध खेप तलोजा में पहुंचाई जानी थी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी कोलिनचिनाथ राजेंद्र वनियार (37) और रंजीत कुमार गणेशन (36) के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही किया जा रहा है। दोनों तमिलनाडु के अरियालुर के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने कंटेनर ट्रक के मालिक और अपराध से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी, महाराष्ट्र पशु संरक्षण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।











