संपूर्णानगर वनरेंज के ग्राम रानीनगर में सिद्ध बाबा मंदिर के पास गन्ने के खेतों में चहलकदमी करता दिखाई दिया तेंदुआ, ग्रामीणों में फैली दहशत

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले के तराई में मौजूद दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगलों खुले में विचरण कर रहे वन्यजीव इस वक्त भोजन की तलाश में जंगलों से भटक कर रिहायशी इलाकों के नजदीक पहुंचने लगे हैं, जिनकी मौजूदगी से आमजन में दहशत दिखाई दे रही है तो वहीं उनके वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा हैं।

बताया जा रहा है कि बीती देर रात कुछ स्थानीय युवक अपनी कार से पलिया से समपूर्णानगर अपने घर जा रहे थे। जब वह रानी नगर पहुंचे तो उनको खेतों में एक तेंदुआ चहलकदमी करता दिखाई दिया, जिसको देखकर युवकों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भागकर गन्ने के खेतों में चला गया। फिलहाल तेंदुवे की आमद से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।
वहीं आशंका जताई जा रही है कि तेंदुआ अभी भी गन्ने के खेतों में अपना डेरा जमाए हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों के द्वारा वन विभाग के अधिकारियों को तेंदुआ होने की सूचना दे दी गई है, जिससे ग्रामीणों को सचेत रहने व खेतों में अकेले ना जाने के लिए कहा गया है।











