हत्या में शामिल तीन अभियुक्त गिरफ्तार

सरताज खान
गाजियाबाद (लोनी)। कुछ दिन पूर्व थाना ट्रोनिका सिटी क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसे गांव काठा लेजाकर पेड़ से लटकाने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। ट्रोनिका सिटी थाना प्रभारी रवींद्र चंद्र पंत से मिली जानकारी के मुताबिक, विगत दिनों एक युवक के अचानक गायब हो जाने के मामले में पीड़ित परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया था। कुछ दिन पूर्व उसका शव गांव काठा के जंगल में एक शीशम के पेड़ से लटका हुआ मिला था।

घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक अरशद ने उनसे कुछ पैसे लेने के साथ-साथ एक मोबाइल चोरी कर लिया था जो उन्हें वापस मांगने पर देख लेने की धमकी दे रहा था। इसी बात के चलते हम लोगों ने एक योजना के तहत उसे उसी के कमरे में पीट-पीटकर मार डाला था जिसकी पहचान बनाने की नियत से हमने उसे उसी की मोटरसाइकिल की मदद से बागपत के गांव कांठा पाठशाला जंगल में ले जाकर पेड़ से लटका दिया था ताकि उन पर कोई शक ना कर सके। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए तीनों हत्यारों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।











