हाथरस की घटना के विरोध में सपा युवजन सभा प्रदेश सचिव ने मनाया स्मृति दिवस
समीर मिश्रा
कानपुर। समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दलों ने हाथरस की बेटी की स्मृति में स्मृति दिवस मनाया। समाजवादी पार्टी ययुवजन सभा प्रदेश सचिव अर्पित त्रिवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी प्रदेशवासियों से स्मृति दिवस मनाने की अपील की है।

प्रदेश सचिव ने अपने संबोधन में बताया कि हाथरस में एक दलित बेटी के साथ हुई घटना ने पूरे प्रदेश को हिला कर रख दिया था। सरकार पर विपक्षी दलों ने गंभीर आरोप लगाए थे। सपा, बसपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने भाजपा सरकार को घेरने के लिए हाथरस की तरफ कूच किया था। बेटी को न्याय दिलाने के लिए सभी दल एकजुट हो गए थे।











