झमाझम बारिश से बदला शहर-ए-बनारस का मौसम, सड़के हुई बारिश की पानी से नम

शाहीन बनारसी
वाराणसी। शहर बनारस के मौसम ने आज ऐसी करवट लिया कि झमाझम बारिश ने सावन के फुहारों की याद दिलवा दिया। आज सुबह से ही मौसम ने करवट किया और दोपहर होते होते झामाझम बारिश ने मौसम का हाल बदल कर रख दिया। बारिश से शहर बनारस की रफ़्तार थम सी गई है। दोपहर में ही रात होने का गुमान हो रहा है।

वही अगर मौसम के विश्लेषण की बात करे तो बारिश खुलती हुई नही दिखाई दे रही है। बारिश ने शहर बनारस की रफ़्तार को मद्धिम कर दिया है। लोग जहा है वही दुबके हुवे है। घरो में बदलते मौसम के साथ चाय के साथ गरमागरम पकौड़ो की बाते शुरू हो गई है। लोग जो अपने घरो से काम के सिलसिले में बाहर है वह रुक कर बारिश के रुकने का इंतज़ार कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक बारिश थोड़ी मद्धम हो चुकी है। सडको पर लोग अपने घरो को जाने के लिए निकलना शुरू हो गए है।











