कांग्रेस पार्टी के तत्वधान में हुआ कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन एवं कार्यकर्ताओ की बैठक

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया)। बलिया कांग्रेस पार्टी के तत्वधान में कांग्रेस प्रतिज्ञा सम्मेलन एवं कार्यकर्ता बैठक रामलीला में मैदान किया गया। जिस के मुख्य अतिथि विश्वजीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश के सरकार तानाशाह के रूप में सरकार चला रही है। वही उत्तर प्रदेश में किसान युवा महिलाएं महंगाई और बेरोजगारी की मार झेल नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस पार्टी की घोषणा पत्र को आम जनमानस के समक्ष रखा। काफी संख्या में उपस्थित रही महिलाओं ने नारा लगाया- लड़की हूं मैं लड़ सकती हूं। प्रत्याशी पद के उम्मीदवार अजीत कुमार धूसिया आए हुए सभी नेताओं एवं जनता का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में जुमले की सरकार चल रही है। जहां आए दिन महिलाओं का अपमान किया जा रहा है वाही युवा बेरोजगार हो रहे हैं। जिसको देखते हुए उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है एवं देश के बहनों ने बहन प्रियंका गांधी के नारे को मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं बुलंद कर रही हैं।

वहीं शामिल रहे लोगो में लालू राम मिर्धा, कोकिल राम, अखिलेश कनौजिया, लाल बहादुर राम, बैजनाथ राम, गीता गोयल, कैलाश चौहान, ओम प्रकाश पाण्डेय जिलाध्यक्ष बलिया, विजय सिंह, उमाशंकर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।  कार्यक्रम की अध्यक्षता अतुल प्रकाश सिंह यादव ने किया एवं संचालन मृत्युंजय शुक्ला ने किया।

 

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *