“आप” के पंजाब में सीएम होंगे भगवंत मान, अरविन्द केजरीवाल ने गले लगा कर दिया बधाई

आफताब फारुकी
डेस्क। पंजाब चुनावों में इस बार सीधी टक्कर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की दिखाई दे रही है। वही सियासी जानकारों की माने तो पंजाब में मुकाबला त्रिकोणीय होने की सम्भावना है जिसमे खुद के अन्दर ही लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को सीधी टक्कर आम आदमी पार्टी और भाजपा से मिलने की पूरी संभावना है। इस क्रम में आज पंजाब में आम आदमी पार्टी ने अपना सीएम प्रत्याशी घोषित कर दिया है। अरविन्द केजरीवाल ने मशहूर कामेडियन भगवंत मान को मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा किया है।पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे।

भगवंत मान ने मंच पर आते पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि एंटी करप्शन के आंदोलन से एक पार्टी बनाई है। जिसने देश की दिशा और राजनीति बदल दी है। उन्होंने कहा कि मेरे पंजाब को खुशहाल बना दो, भले ही मेरी ड्यूटी चौराहे पर लगा दो। उन्होंने कहा कि जिंदगी में इतना बड़ा बदलाव कभी सोचा नहीं था। जब वह लोगों से मिलते हैं तो लोग रो देते हैं। उनका कहना है कि लोग कहते है कि हमें बचा लो। देश के पूर्व राष्ट्रपति का जिक्र करते हुए कहा कि सपने वह नहीं होते हैं जो हमें नींद में आते हैं, सपने वह होते जो हमें सोने नहीं देते हैं। पंजाब को खुशहाल बनाने सपना हमें सोने नहीं देता।
उन्होंने कहा कि स्टूडेंटस से लेकर व्यापारी तक को खुशहाल बनाने का उनका सपना है। जो जिम्मेदारी सौंपी गई वह इसको अच्छी तरह निभाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हरा पैन उनके हाथ में आया तो आम लोगों के हक में चलेगा। उन्होंने कहा कि पहला सफर है कि सरकार बनाएंगे। उन्होंने कवि सुरजीत पातर की एक कविता की दो लाइनों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पंजाब खुशहाल बनेगा। उन्होंने कहा कि लंदन व कैलिफोर्निया का सपना देख चुके है। सानू साड्डा पंजाब मोड दे हो।











