ठक्करबाबा आश्रम में 5 दिवसीय बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत अध्यापिकाओं का हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम, शामिल हुए मझगई चौकी प्रभारी

फारुख हुसैन
पलिया(खीरी)। उत्तर प्रदेश में इंपैक्ट के माध्यम से उत्तर प्रदेश बनवासी सेवा संस्थान के अंतर्गत चलाई जा रही योजना बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अध्यापकों को प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है। इसी के चलते लखीमपुर खीरी जिले के पालिया तहसील स्थित ठक्कर बाबा आश्रम में मंगलवार से बालिका शिक्षा कार्यक्रम के तहत 5 दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन की शुरूआत की गयी। जहां नियुक्त की गई अध्यापिकाओं को प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया।

उन्होंने कहा कि हाल ही में मैंने शिकायत पेटिका लगवाई है। अगर किसी भी अध्यापिका को अगर कोई परेशान करता है तो वह अपनी लिखित में शिकायत पेटिका में डाल सकती है। उन्होंने कहा कि आपके द्वारा जो कार्य किया जा रहा है, वह बेहद ही सराहनीय है।











