दैनिक जागरण के उप सम्पादक कौसर अली कुरैशी के पुत्र पर हुआ हमला, एक गिरफ्तार

ईदुल अमीन
वाराणसी। वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के सराय गोवर्धन क्षेत्र में दैनिक जागरण के उप सम्पादक कौसर अली कुरैशी के पुत्र पर स्थानीय एक युवक ने अपने साथियों सहित हमला कर मारपीट कर घायल कर दिया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी शेरा को हिरासत में ले लिया है। सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही किया जा रहा है।

पीड़ित के आरोपों को आधार माने तो मनबढ़ युवक “शेरा” के अन्य साथी मौके से भाग गए थे जो पत्रकार को लगातार धमकी दे रहे है। पीड़ित का आरोप है कि इस घटना से पूरा परिवार दहशत में है और उसकी सुरक्षा खतरे में है। उधर पुलिस ने मुख्य आरोपी शहरयार उर्फ़ शेरा को हिरासत में ले लिया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है। पीड़ित पत्रकार ने खुद के सुरक्षा हेतु पुलिस से गुहार लगाई है।











