मैदागिन से गोदौलिया तक नो व्हीकल ज़ोन बनाये जाने का किया कर्णघन्टा व्यापार मंडल ने विरोध

शाहीन बनारसी
वाराणसी। मैदागिन से गोदौलिया तक नो व्हीकल ज़ोन बनाये जाने पर कर्णघंटा व्यापार मंडल कार्यालय में आयोजित बैठक ज़ोरदार विरोध हुआ और इस व्यवस्था को तत्काल ख़त्म किये जाने की मांग किया गया। बैठक में चौक थाना के पूर्व एवं पश्चिम क्षेत्र में सैकड़ों स्थाई भवनों के निवासी व व्यापारियों के लिए उत्पन्न समस्याओ पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में सुनियोजित ढंग से गलत फरमान जारी कर छवि खराब किया जा रहा है।












