लो अब करो नेतागिरी: गंगा घाट पर “गैरहिन्दू प्रवेश प्रतिबंधित” पोस्टर लगाने वाले हुवे संगठन से बाहर

ए0 जावेद
वाराणसी। वाराणसी के गंगा घाटो का धार्मिक रंग देते हुवे “गैर हिन्दू के प्रवेश प्रतिबंधित” वाले पोस्टर लगाने वालो को अब वही पोस्टर उनके सियासी करियर पर भारी साबित हो गया है। ऐसे सांप्रदायिक पोस्टर चिपकाने वालो के खिलाफ उनके संगठनो ने ही बाहर का अब रास्ता दिखा दिया है। बताते चले कि शहर भर में विरोध के स्वर मुखर होने के बाद आनन-फानन में संगठन पदाधिकारियों की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

नही किया संगठन ने अधिकारिक पुष्टि
इस मामले में जब विहिप के पदाधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने पूरे मामले में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। एक पदाधिकारी ने कहा कि बिना किसी कार्यक्रम के इस तरह का आयोजन अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। जिन लोगों ने यह हरकत की है वह अब संगठन का हिस्सा नहीं हैं।











