समुन्द्र के अंदर फटा ज्वालामुखी, कई देशों में आ सकती है सुनामी

संजय ठाकुर
डेस्क. न्यूजीलैंड के नजदीक स्थित द्वीपीय देश टोंगा के करीब समंदर में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है। इससे जापान और पश्चिमी अमेरिका में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। ज्वालामुखी विस्पोट की वजह से प्रशांत महासागर में तटीय क्षेत्रों में चार फीट से ऊंची लहरें उठ कर तटों से टकरा रही हैं। विशाल लहरों को देखते हुए सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक शनिवार को हए ज्वालामुखीय विस्फोट की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 तीव्रता की भूकंप के बराबर था, जो को शून्य गहराई पर दर्ज किया गया। इस ज्वालामुखी विस्फोट से टोंगा में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी नहीं लग सकी है क्योंकि वहां संचार लाइनें ठप हो चुकी हैं।











